फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gustav Mckeon Record: 18 साल के गुस्तव ने लगातार दूसरे मैच में जड़ा शतक, 17 छक्के, 10 चौके जड़ बनाया रिकॉर्ड

Fri, 29 Jul 2022 05:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केरवा

सार

फ्रांस के गुस्तव मैकॉन ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया है। उन्होंने दो मैचों में 17 छक्के और 10 चौकों की मदद से 210 रन बना दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 
 
विज्ञापन
गुस्तव मेकन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विजरलैंड के खिलाफ 109 रन की तूफानी पारी खेलने वाले गुस्तव मैकॉन ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गुस्तव दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार दो अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में शतक लगाया है। उन्होंने नार्वे के खिलाफ 101 रन बनाए और अपनी टीम को चैंपियन बनाया। 
विज्ञापन


यूरोपीय टी20 विश्व कप क्वालीफायर राउंड में गुस्तव लगातार दो शतक लगा चुके हैं। उन्होंने दो मैचों में 17 छक्के और 10 चौकों की मदद से 210 रन बना लिए हैं। स्विजरलैंड के खिलाफ नौ छक्के लगाने वाले इस बल्लेबाज ने नार्वे के खिलाफ आठ छक्के लगाए। 
 

11 रन से जीता फ्रांस
नार्वे के खिलाफ मैच में गुस्तव के शतक की बदौलत फ्रांस की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 158 रन बनाए। इसके बाद नार्वे को 147 के स्कोर पर रोक दिया। बल्ले के साथ कमाल करने के बाद गुस्तव ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। 

स्विजरलैंड के खिलाफ मैच में तूफानी पारी खेलने के बावजूद गुस्तव अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। आखिरी ओवर में उन्हें 16 रन बचाने थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए थे। आखिरी गेंद में स्विजरलैंड को चार रन की जरूरत थी और गुस्तव चौका खा गए थे। हालांकि, इस मैच में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी। 
विज्ञापन

शानदार है गुस्तव का रिकॉर्ड
गुस्तव ने अब तक तीन टी20 मैच खेले हैं और तीनों में शतक या अर्धशतक लगाया है। उन्होंने दो मैचों में शतकीय और एक मैच में अर्धशतकीय पारी खेली है। तीन मैचों में वो 95 से ज्यादा के औसत से 286 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट बी 170 से ज्यादा का है। हालांकि, घरेलू क्रिकेट पर उनका रिकॉर्ड कैसा है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें