विराट कोहली (नाबाद 100) और केल राहुल (नाबाद 51) की नाबाद शतकीय साझेदारी की बदौलत आरसीबी ने गुजरात लायंस के समक्ष 20 ओवर में 2 विकेट पर 180 रन ठोंक डाले। जवाब में गुजरात की बल्लेबाजी और भी खतरनाक निकली। लायंस के बल्लेबाजों ने यह लक्ष्य 6 विकेट और 4 गेंद रहते ही हासिल कर लिया।
मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
टॉस जीतकर अपने होमग्राउंड बंगलोर में पहली बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की शुरुआत खराब रही। शेन वॉटसन 6 रन बनाकर चलते बने। हालांकि आरसीबी के लिए यह दिन खराब नहीं रहा।
इसके बाद खतरनाक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स 20 रन बनाकर आउट हुए। 59 के स्कोर पर दो विकेट गंवाने के बाद आरसीबी ने हार नहीं मानी और दोनों बल्लेबाजों कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल ने नाबाद शतकीय साझेदारी पूरी की।
बंगलोर के दर्शकों को चौकों और छक्कों का पूरा आनंद देते हुए इन दोनों बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की गेंदों की धुनाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। विराट ने 63 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाया, तो राहुल ने 3 छक्के और 4 चौके समेत 51 नाबाद रन महज 35 गेदों पर बनाए।
वहीं, गेंदबाजी में गुजरात की ओर से सिर्फ धवल कुलकर्णी और प्रवीण तांबे ही एक-एक विकेट लेकर सफलता पाने वाले गेंदबाज रहे। रही बात अन्य गेंदबाजों की तो प्रवीण कुमार ने 9.33, ड्वेन ब्रावो ने 10.75 और शादाब जकाती ने 9.33 के औसत से रन लुटाए।