फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस से पुराना हिसाब चुकता करने उतरेंगे सुपरजाइंट्स

Fri, 29 Apr 2016 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का अभियान पटरी पर लौट आया है। चार मुकाबलों के बाद मिली जीत से उत्साहित कप्तान धोनी की टीम को शुक्रवार को सुरेश रैना की अगुआई वाली गुजरात लायंस टीम का सामना करना है।
विज्ञापन


आईपीएल-9 के पहले मुकाबले में गत विजेता मुंबई इंडियंस को हराने के बाद पुणे को लगातार चार हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पिछले मुकाबले में टीम ने हैदराबाद को वर्षा बाधित मैच में डकवर्थ लुइस प्रणाली से 34 रनों से पराजित कर दिया था। धोनी की टीम अब सकारात्मक रुख जारी रखना चाहेगी।

इस सीजन की दूसरी नई टीम गुजरात लायंस उधर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उसने छह में से अपने पांच मैच जीते हैं। केवल सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर उन्होंने अब तक अपने हर प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया है। दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में गुजरात की टीम राजकोट में सात विकेट से जीतने में सफल रही थी। पुणे की टीम बृहस्पतिवार को अपने घरेलू मैदान में हिसाब बराबर करना चाहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लायंस की बल्लेबाजी तीन पर टिकी

- फोटो : pti
लायंस की बल्लेबाजी उसके तीन बल्लेबाज ऐरोन फिंच, बेंडन मैककुलम और कप्तान सुरेश रैना पर निर्भर है। फिंच की फिटनेस एक चिंता का सबब जरूर है लेकिन उनके विकल्प के रूप में ड्वेन स्मिथ भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ उन्होंने बुधवार को 30 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली थी। गेंदबाजी में गुजरात के पास ड्वेन ब्रावो और धवल कुलकर्णी अब तक क्रमश: सात और छह विकेट ले चुके हैं।

प्रवीण तांबे और रविंद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी भी अच्छा प्रभाव छोड़ रही है। पुणे के लिए ओपनर अजिंक्य रहाणे और फाफ डू प्लेसिस प्रमुख स्कोरर हैं लेकिन यदि पुणे को बड़ा स्कोर खड़ा करना है तो कप्तान धोनी और स्टीवन स्मिथ को भी बल्ले से बड़ा योगदान करना होगा। मुरुगन अश्विन की स्पिन जोड़ी के अलावा तिषारा परेरा पर गेंदबाजी का प्रमुख जिम्मा रहेगा।

निगाहें अशोक डिंडा पर भी रहेंगी जिन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन के अपने पहले मैच में तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल किया था। स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अभी तक अपनी सही फॉर्म नहीं दिखा पाए और अगर पुणे को बेहतर प्रदर्शन करना है तो अश्विन को अपनी रिदम पाने की जरूरत होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें