फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान राशिद ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में बुमराह को पीछे छोड़ा

Wed, 26 Mar 2025 03:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

राशिद ने 122 मैचों में 150 आईपीएल विकेट पूरे किए। उन्होंने इस मामले में मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा जिन्होंने 124 मैचों में 150 आईपीएल विकेट पूरे किए थे।
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान और गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर राशिद खान ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। राशिद ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है। राशिद कम मैचों में आईपीएल में 150 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि पारी के सातवें ओवर में प्रियांश आर्या को आउट कर हासिल की। 
विज्ञापन

प्रियांश का विकेट लेते ही हासिल की उपलब्धि 
प्रियांश का यह आईपीएल का पहला ही मैच था और वह अर्धशतक की ओर बढ़ रहे, लेकिन राशिद ने उन्हें अपना शिकार बनाया। प्रियांश को आउट करने के साथ ही राशिद ने आईपीएल में 150 विकेट पूरे कर लिए। राशिद इस टूर्नामेंट में तेजी से इतने विकेट पूरे करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। राशिद ने 122 मैचों में 150 आईपीएल विकेट पूरे किए। उन्होंने इस मामले में मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा जिन्होंने 124 मैचों में 150 आईपीएल विकेट पूरे किए थे।

ये भी पढ़ें: BCCI: आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग में भी बढ़ेगी टीमों की संख्या? टूर्नामेंट को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

आईपीएल में सबसे तेजी से 150 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम है जिन्होंने 105 मैचों में ही ऐसा कर लिया था। वहीं, दूसरे स्थान पर युजवेंद्र चहल हैं जिन्होंने 118 मैच में यह मुकाम हासिल किया था। आईपीएल में सबसे तेजी से 150 विकेट पूरा करने के मामले में ड्वेन ब्रावो और भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हैं। ब्रावो ने 137 और भुवनेश्वर ने 138 मैचों में यह कारनामा किया है। 
विज्ञापन

गुजरात को मिली हार
राशिद ने भले ही इस मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने उतरी पंजाब ने गुजरात को रोमांचक मुकाबले में 11 रनों से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की 81* रनों की साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए। यह पंजाब का आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 232 रन ही बना सकी। पंजाब फिलहाल तालिका में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें