फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs GT: लखनऊ के खिलाफ हार के बाद गुजरात के कप्तान गिल ने पिच दो दिया दोष, बोले- स्ट्राइक रोटेशन खराब रहा

Sat, 12 Apr 2025 09:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गुजरात के लिए सुदर्शन और गिल ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की थी, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद टीम 200 रन भी नहीं बना सकी।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ के खिलाफ गुजरात की स्थिति एक समय अच्छी लग रही थी, लेकिन मजबूत शुरुआत के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा कि इकाना स्टेडियम की पिच धीमी थी और टीम का स्ट्राइक रोटेशन भी खराब रहा जो हार का कारण बना। 
विज्ञापन

गिल-सुदर्शन ने दिलाई थी मजबूत शुरुआत
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एडेन मार्करम और निकोलस पूरन के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस को छह विकेट से हराया। लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। गुजरात ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल के अर्धशतकों से 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 186 रन बनाकर मैच जीता। गुजरात के लिए सुदर्शन और गिल ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की थी, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद टीम 200 रन भी नहीं बना सकी। 

गिल ने कहा, विकेट पर शुरुआत से ही बल्लेबाजी करना आसान नहीं था और यह चर्चा हुई थी कि अगर कोई बल्लेबाज जम गया है तो हमें 17-18 ओवर खेलने होंगे जिससे हम 200-210 रन बना सकें। लगातार दो विकेट गंवाने से नुकसान हुआ। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो गेंद रुक रही थी। पहली गेंद से ही विकेट आसान नहीं था। हमारा स्ट्राइक रोटेशन उम्मीद के मुताबिक अच्छा नहीं था और हमें इस पर काम करना होगा।

ये भी पढ़ें: LSG vs GT: 2022 से चार बार 100+ रनों की साझेदारी कर चुके हैं सुदर्शन-गिल, विरोधी टीमों पर पड़ रहे हैं भारी 

पंत ने की पूरन की सराहना
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, निश्चित रूप से जीत से खुशी महसूस हो रही है। मिचेल मार्श के इस मैच में नहीं खेलने से से मुझे पारी का आगाज करने का मौका मिला और मुझे लगा कि मैं जितना अधिक समय विकेट पर बिताऊंगा, टूर्नामेंट में आगे बढ़ने में मेरी मदद करेगा। मुझे लगता है कि एक बात पक्की है कि हम अपनी टीम में निकोलस पूरन को पाकर खुश हैं। आप उनके जैसे किसी खिलाड़ी को अपनी टीम में चाहते हैं। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह अद्भुत है।
विज्ञापन

गुजरात दूसरे स्थान पर खिसका 
लखनऊ ने इस तरह गुजरात का लगातार चार मैच से चला आ रहा विजयी अभियान रोका। गुजरात की छह मैचों में यह दूसरी हार है और वह चार जीत और दो हार के साथ आठ अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गया है। गुजरात शीर्ष पर चल रहा था, लेकिन लखनऊ के खिलाफ हार के साथ ही वह दूसरे नंबर पर आ गया, जबकि दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, लखनऊ ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और तीसरे स्थान पर पहुंच गई। लखनऊ ने केकेआर को चौथे नंबर पर खिसकाया। लखनऊ के छह मैचों में चार जीत और दो हार के साथ आठ अंक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें