फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: मुंबई-आरसीबी के बाद गुजरात ने जारी की नई जर्सी, जानें कैसी दिखेगी हार्दिक की टीम

Mon, 14 Mar 2022 04:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

गुजरात टाइटंस से पहले मुंबई, आरसीबी, पंजाब और दिल्ली की टीमें अपनी जर्सी का एलान कर चुकी हैं। गुजरात की टीम पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी है। 
 
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले गुजरात की टीम ने अपनी जर्सी का एलान कर दिया है। गुजरात की जर्सी गहरे नीले और आसमानी रंग से बनाई गई है। जर्सी में ऊपर से लेकर नीचे तक गहरा नीला रंग है और किनारों पर आसमानी रंग की पट्टी बनाई गई है। हालांकि, इस टीम की जर्सी में बाकी टीमों की तरह शेर या किसी दूसरी चीज का निशान नहीं बनाया गया है। किनारे की तरफ आसमानी रंग की हल्की पट्टियां बनाई गई हैं। 
विज्ञापन


गुजरात से पहले मुंबई, आरसीबी, पंजाब और दिल्ली की टीमें अपनी जर्सी का एलान कर चुकी हैं। इनमें से अधिकतर टीमों की जर्सी में शेर का निशान बनाया गया है। 
गुजरात टाइटंस की जर्सी
विज्ञापन


कैसी है किस टीम की जर्सी
आरसीबी की जर्सी गहरे नीले और लाल रंग से बनाई गई है। खिलाड़ियों के कंधे और छाती के पास गहरा नीला रंग होगा, जबकि नीचे लाल रंग की जर्सी होगी। इसके साथ ही इसमें शेर भी बनाया गया है। वहीं मुंबई की जर्सी में मुख्य रूप से नीला रंग दिखाई दे रहा है। वहीं बगल से सुनहरे रंग की पट्टी भी बनाई गई है। जर्सी में नीचे का हिस्सा नीले रंग के कोलाज के जैसा दिखाई देता है। 

Koo App

इस वीडियो में कुछ खास है, मेरा दिल कहता है कि यह आगामी आईपीएल का वीडियो प्रोमो है किसी टीम का। #IPLPromo #PandyaPromo

View attached media content

- Akash Yadav (@Yadav_Akash20) 12 Mar 2022

दिल्ली की नई जर्सी दो रंगों से बनी है। इसमें लाल और नीले रंग को मिलाया गया है। इसके बाद नई जर्सी बनी है। हालांकि, दोनों रंग अलग-अलग दिखाने की बजाय साथ में मिला दिए गए हैं। जर्सी का दायां हिस्सा नीले रंग से शुरू होता है, जबकि बायां हिस्सा लाल रंग से शुरू होता है और दोनों रंग बीच में मिल जाते हैं। इस जर्सी में दिल्ली का टाइगर और उसकी धारियां भी बनाई गई हैं। 
विज्ञापन


पंजाब की नई जर्सी पूरी तरह से लाल रंग की है, जिसमें नीच की तरफ हल्के काले रंग से शेर का निशान बनाया गया है। वहीं किनारे की तरफ सुनहरे रंग की पट्टियां बनाई गई हैं। 

Koo App

#IPLPromo #PandyaPromo मैंने यह वीडियो अभी कू में देखा, क्या ये IPL2022 का प्रोमो है?

View attached media content

- saurabh tiwari (@100rabb) 12 Mar 2022

कैसी है गुजरात की टीम
खिलाड़ी भूमिका
शुभमन गिल बल्लेबाज
जेसन रॉय बल्लेबाज
डेविड मिलर बल्लेबाज
अभिनव मनोहर सदरंगानी  बल्लेबाज
ऋद्धिमान साहा विकेटकीपर
मैथ्यू वेड विकेटकीपर
हार्दिक पांड्या तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
राहुल तेवतिया स्पिन ऑलराउंडर
जयंत यादव स्पिन ऑलराउंडर
विजय शंकर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
गुरकीरत सिंह मान  ऑलराउंडर
राशिद खान स्पिनर
यश दयाल स्पिनर
मोहम्मद शमी तेज गेंदबाज
लॉकी फर्ग्यूसन तेज गेंदबाज
नूर अहमद तेज गेंदबाज
आर साई किशोर तेज गेंदबाज
डोमिनिक ड्रेक्स  तेज गेंदबाज
दर्शन नलकंडे तेज गेंदबाज
अल्जारी जोसेफ तेज गेंदबाज
प्रदीप सांगवान तेज गेंदबाज
वरुण आरोन तेज गेंदबाज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें