फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: नीली नहीं... लैवेंडर कलर की जर्सी में उतरी गुजरात टाइटंस, जानिए टीम प्रबंधन ने क्यों लिया यह फैसला

Thu, 22 May 2025 07:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

इस मैच में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम अपनी नियमित नीली जर्सी पहनकर नहीं उतरी है। फ्रेंचाइजी ने कैंसर के खतरे से लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से लैवेंडर कलर की जर्सी पहनने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
गुजरात बनाम लखनऊ - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच गुरुवार को आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम अपनी नियमित नीली जर्सी पहनकर खेलने नहीं उतरी है। फ्रेंचाइजी ने कैंसर के खतरे से लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से लैवेंडर कलर की जर्सी पहनने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

गुजरात बनाम लखनऊ - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात और लखनऊ मैच में भी बजा राष्ट्रगान
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले जा रहे आईपीएल मैच से पहले राष्ट्रगान हुआ। मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रगान का फैसला भारतीय सैनिकों के सम्मान में लिया गया। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स तथा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में भी राष्ट्रगान हुआ था। 

गुजरात बनाम लखनऊ - फोटो : IPL/BCCI

गुजरात ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि आकाश दीप की वापसी हुई है।

विज्ञापन

गुजरात बनाम लखनऊ - फोटो : IPL/BCCI

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, आवेश खान, विलियम ओ'रूर्के।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाश सिंह, एम सिद्धार्थ, रवि बिश्नोई, डेविड मिलर, अर्शीन कुलकर्णी।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: साई सुदर्शन, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, दसुन शनाका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें