पहलगाम आतंकी हमले में 26 मासूमों ने गंवाई थी जिंदगी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इसका बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। यही नहीं, पाकिस्तानी सेना के नौ एयरबेस भी ध्वस्त हो गए।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'सिर स्थिर नहीं, बायां कंधा...', योगराज सिंह ने कहा- पांच मिनट में ऋषभ पंत की खामियां दूर कर दूंगा
लंबे समय से नहीं हो रही द्विपक्षीय सीरीज
भारत और पाकिस्तान के बीच करीब एक दशक से अधिक समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो रही है। वहीं, भारत ने 2007 के बाद पाकिस्तान में कोई सीरीज नहीं खेली है। दोनों टीमें अब तक सिर्फ बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही खेलती हैं और गंभीर का कहना है कि भारतीय टीम को ऐसे टूर्नामेंट्स में भी पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए। गंभीर ने कहा, 'मेरी निजी राय है कि पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए। जब तक सीमा पार आतंकवाद खत्म नहीं होता, तब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ भी नहीं होना चाहिए।'
ये भी पढ़ें: IPL 2025: प्लेऑफ की चारों टीमें तय, ऑरेंज कैप की दौड़ में सुदर्शन सबसे आगे; पर्पल कैप भी GT के गेंदबाज के पास