फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs KKR Playing 11: केकेआर के खिलाफ गुजरात को जीत की दरकार, गिल की वापसी से मनोबल बढ़ा, देखें प्लेइंग 11

Mon, 13 May 2024 08:59 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat Giants vs Kolkata Knight Riders Playing 11 Prediction : टाइटंस के गेंदबाज इस सत्र में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसके तेज गेंदबाजों में निरंतरता का अभाव है जबकि स्पिनर रन लुटा रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में हालांकि उसने पहले तीन ओवर में ही तीन विकेट हासिल कर लिए थे। अनुभवी मोहित शर्मा और राशिद खान का गेंदबाजी में प्रदर्शन टीम के लिए काफी मायने रखेगा।
विज्ञापन
गुजरात जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म में वापसी से उत्साहित गुजरात टाइटंस को अगर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।गिल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह आईपीएल में उनका चौथा शतक था। उनके अलावा साईं सुदर्शन ने भी शतक लगाया। 
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL
रोमांचक मोड़ पर पहुंची प्लेऑफ की जंग
प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम केकेआर के खिलाफ इन दोनों का प्रदर्शन टाइटंस के लिए काफी मायने रखेगा। अभी सात टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। राजस्थान रॉयल्स (16) और सनराइजर्स हैदराबाद (14) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल और लखनऊ सुपरजाइंट्स के समान 12 अंक हैं। टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के 10 अंक हैं और वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकते हैं। टाइटंस का नेट रनरेट अच्छा नहीं है और ऐसे में अगर टीम अंतिम चार में जगह बनाती है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। यह हालांकि निश्चित है कि टाइटंस की टीम अगर-मगर के समीकरण में बने रहने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL
गेंदबाज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
टाइटंस के गेंदबाज इस सत्र में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसके तेज गेंदबाजों में निरंतरता का अभाव है जबकि स्पिनर रन लुटा रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में हालांकि उसने पहले तीन ओवर में ही तीन विकेट हासिल कर लिए थे। अनुभवी मोहित शर्मा और राशिद खान का गेंदबाजी में प्रदर्शन टीम के लिए काफी मायने रखेगा। बल्लेबाजी में टाइटंस के शीर्ष क्रम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पिछले मैच को छोड़कर बाकी मैचों में उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। गिल और सुदर्शन ने पिछले मैच में पहले विकेट के लिए 210 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL
केकेआर के लिए नारायण हैं तुरुप का इक्का
जहां तक केकेआर का सवाल है तो वह शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी। उसे शीर्ष की दो टीम में बने रहने के लिए बाकी बचे दो मैच में केवल एक जीत की जरूरत है। केकेआर ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित की। केकेआर के लिए सुनील नारायण अभी तक तुरुप का इक्का साबित हुए हैं। उन्होंने अभी तक 461 रन बनाने के अलावा 15 विकेट लिए हैंं। वेस्टइंडीज के एक अन्य खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने भी 222 रन बनाने के साथ 15 विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ी है। लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अभी तक 18 विकेट लिए हैं और वह अच्छी लय में दिख रहे हैं। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट फिर से टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करेंगे। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है और यह मैच भी बड़े स्कोर वाला हो सकता है। टाइटंस ने केकेआर के खिलाफ पिछले तीन मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की है लेकिन वह किसी तरह की ढिलाई नहीं बरत सकता है क्योंकि पिछले साल इसी मैदान पर रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में यश दयाल पर लगातार पांच छक्के जड़कर केकेआर को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन

गुजरात जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
गुजरात टाइटंस :
शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, जोश लिटिल, मोहित शर्मा और संदीप वॉरियर।

कोलकाता नाइट राइडर्स : फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 63वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है गुजरात और कोलकाता के बीच 63वां  मुकाबला?
गुजरात और कोलकाता के बीच आईपीएल 2024 का 63वां मुकाबला 13 मई यानी सोमवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा गुजरात और कोलकाता के बीच 61वां मैच?
गुजरात और कोलकाता के बीच लीग का 63वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा गुजरात और कोलकाताके बीच मैच?
गुजरात और कोलकाता के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें