फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निणार्यक जंग के लिए तैयार ग्रीनपार्क

Tue, 26 Nov 2013 12:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम की पिच भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे और आखिरी वनडे को दिलचस्प और रोमांचक बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने कहा, ‘पिच पर निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और मंगलवार की शाम हम इसे बोर्ड प्रशासन के हवाले कर देंगे। पिच पर हल्की घास छोड़ी गई है जिससे गेंद को पर्याप्त स्विंग और उछाल मिलने की संभावना है।’

कुमार ने कहा कि मुकाबले के लिए तैयार मैदान की पांच नंबर की सेंट्रल पिच को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि सूर्य के प्रकाश में खेले जाने वाले इस मैच में दर्शकों को बल्ले और गेंद के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गंगा तट पर स्थित इस मैदान पर पहले फील्डिंग करने वाली टीम गेंदबाजी में हल्का फायदा उठा सकती है क्योंकि कवर के बावजूद रात में पड़ने वाली ओस पिच को हल्का नम रखेगी जिससे पर्याप्त स्विंग के अलावा असमान उछाल रहने की संभावना बरकरार रहेगी। हालांकि बाद में गेंद और बल्ले के बीच बराबर का मुकाबला देखने को मिलेगा।

खास बात यह है कि इस मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम अब तक एक भी वनडे नहीं हारी है। तीन मैचों की सीरीज दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें