फ्रीडम टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेहमान दक्षिण अफ्रीका को 337 रनों से रौंदकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। टेस्ट में सफाया होने के बाद नंबर वन टीम दक्षिण अफ्रीका के ड्रेसिंगरूम में मायूसी छाई हुई है।
टीम के पूर्व कप्तान ग्रैम स्मिथ इस संबंध में काफी चिंता में है। वह कहते हैं कि वनडे और टी-20 में मेजबान टीम को बुरी तरह पीटने वाली टीम की अचानक ही बुरे हाल कैसे हो गए?
द नेशनल न्यूजपेपर को दिए एक इंटरव्यू में स्मिथ ने दोबारा अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल होने के संकेत दिए है। वह मास्टर्स चैंपियंस लीग (एमसीएल) में वरगो सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी में जल्द ही दिखेंगे।