ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद वापसी की है और उनका कहना है कि अब उन्हें किसी चीज को लेकर परेशानी नहीं है। मैक्सवेल ने यह ब्रेक पिछले साल अक्तूबर में लिया था और यहां चल रही बिग बैश लीग में शानदार वापसी की है जिसमें उन्होंने मेलबर्न स्टार्स की अगुआई करते हुए तेजी से रन जुटाए।
मैक्सवेल ने शुक्रवार की रात 45 गेंद में नाबाद 83 रन बनाकर मेलबर्न स्टार्स को मेलबर्न रेनेगेड्स पर सात विकेट से जीत दिलाई। मैक्सवेल ने कहा, ‘अब मुझ पर कोई मानसिक दबाव नहीं है। मुझे लगता है कि मैंने जो ब्रेक लिया, यह उससे ही है।’