फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs AUS: मार्श की दो साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी, स्वस्थ होकर मैक्सवेल भी लौटे

Tue, 04 Feb 2020 06:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Glenn Maxwell
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए ऑलराउंडर मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल को टीम में शामिल किया है। मार्श ने पिछले साल सितंबर में एशेज सीरीज के बाद से अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। उन्होंने जनवरी 2018 के बाद वनडे और अक्तूबर 2018 के बाद टी-20 नहीं खेला है।

विज्ञापन


मैक्सवेल ने पिछली बार अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था। उसके बाद उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। मैथ्यू वेड को भी दोनों टीमों में शमिल किया गया है जबकि सीन एबॉट और जाय रिचर्डसन को टी-20 टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन

वनडे और टी-20 की टीमें

वनडे : आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, एश्टन एगर, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशाने, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।
टी-20 : आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जांपा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें