फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Auto की जनवरी में कुल बिक्री में 3 फीसदी की गिरावट, वहीं निर्यात में बनाया यह रिकॉर्ड

Tue, 04 Feb 2020 06:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Bajaj Auto Bike Plant - फोटो : Twitter
विज्ञापन
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) की कुल बिक्री में जनवरी 2020 में 3.1 फीसदी की गिरवाट दर्ज की गई है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर जनवरी महीने में बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। पुणे स्थित दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने पिछले महीने 3,94,473 वाहन बेचे। जबकि इससे पिछले साल 2019 में कंपनी ने जनवरी में 4,07,150 वाहन की बिक्री की थी।
विज्ञापन


कंपनी को सबसे ज्यादा नुकसान घरेलू बाजार में हुआ जहां कुल बिक्री में 17 फीसदी की गिरावट देखी गई। कंपनी ने इस दौरान 1,92,872 वाहन बेचे जो पिछले साल की इसी अवधि में 2,31,461 था। समीक्षावधि में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,57,796 वाहन बेचे जो पिछले साल इसी अवधि में बेचे गए 203,358 वाहनों की संख्या से 22.4 प्रतिशत कम है। 

रिकॉर्ड निर्यात

दूसरी तरफ कंपनी के निर्यात के क्षेत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई दर्ज की है। बजाज ने जनवरी 2020 में 2,01,601 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल 2019 की इसी अवधि में कंपनी ने 2,31,461 यूनिट्स की निर्यात किया था। कंपनी ने निर्यात में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

दोपहिया वाहनों में सबसे ज्यादा घाटा

अन्य वाहन निर्माताओं की तरह ही BS4 से BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों में बदलाव की वजह से कंपनी की बिक्री में कमी दर्ज की गई। खासतौर पर कंपनी को दोपहिया वाहनों की बिक्री में सबसे ज्यादा घाटा हुआ है। बिक्री के आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने जनवरी 2020 में 1,57,796 यूनिट्स की बिक्री की जो पिछले वर्ष जनवरी में बेचे गये 2,03,358 वाहनों की तुलना में 20 फीसदी कम है। 

रिकॉर्ड निर्यात

कंपनी ने जनवरी के महीने में निर्यात का रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें सबसे ज्यादा हिस्सा दोपहिया वाहनों का था। कंपनी ने जनवरी महीने में भारत से 1,74,546 मोटरसाइकिलों का निर्यात किया जो जनवरी 2019 में बेचे गए 1,47,102 वाहनों की तुलना में 19 फीसदी ज्यादा है। 
विज्ञापन

व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में उछाल

वहीं व्यावसायिक वाहनों की बिक्री के मामले में यह बात नहीं कही जा सकती है। कंपनी ने जनवरी 2020 में 27,055 व्यावसायिक वाहनों का निर्यात किया जो पिछले वर्ष इसी महीने में निर्यात किए गए 28,587 वाहनों की तुलना में 5 फीसदी कम है। घरेलू बाजार में बजाज के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 25 फीसदी की बढोतरी हुई है। जनवरी 2020 में 35,076 यूनिट्स की बिक्री की जबकि पिछले साल 2019 की इसी अवधि में कंपनी ने 28,103 यूनिट्स की बिक्री की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें