पूर्व ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को बेहतरीन नेतृत्व वाला खिलाड़ी करार दिया है। साथ ही, चीटगेट कांड के चर्चित मंकीगेट कांड(2008) में तब्दील हो उससे पहले ही दोनों देशों को इस विवाद को खत्म करने पर विचार करना चाहिए।
गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में 25 मार्च से खेले जाने वाले सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में वह एक बड़ी पारी खेलेंगे।
उन्होंने कहा 'कोहली बेहतरीन नेतृत्व क्षमता वाले खिलाड़ी हैं, वह अपनी टीम और देश को साथ लेकर चलते हैं। मुझे डर है कि वह अंतिम टेस्ट मैच में लंबी पारी खेल सकते हैं। यह बेहतरीन सीरीज रही है। दोनों ही टीम को सीरीज के बाद एक साथ बैठना चाहिए और सीरीज में हुई छींटाकशी पर विचार करना चाहिए।'
गिलक्रिस्ट ने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट में विवादों का सिलसिला हमेशा से ही रहा है, लेकिन इन सब के बावजूद दोनों ही टीमें एक दूसरे का सम्मान करती हैं और दोनों ही एक दूसरे के लिए हमेशा से अच्छी प्रतिद्वंदी रही हैं। बता दें कि इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कई बार खिलाड़ियों में टकराव हुआ है। जिसमें डीआरएस नियम को लेकर भी काफी विवाद हुआ था।