इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए लगातार 7 साल कप्तानी कर चुके
गौतम गंभीर इस बार
दिल्ली डेयरडेविल्स (डीडी) की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि
आईपीएल के 11वें सीजन की नीलामी में उन्हें उनकी पुरानी टीम केकेआर ने पूरी तरह से नजरअंदाज किया और उन पर भरोसा न जताते हुए उनके लिए बोली नहीं लगाई। केकेआर को दो बार आईपीएल जीत वाने वाले इस कप्तान को डीडी ने 2.8 करोड़ में खरीदकर अपना कप्तान बनाया है।
एक कार्यक्रम के दौरान गंभीर ने कहा कि हमें इस टूर्नामेंट में पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान
रिकी पोंटिंग के रूप में एक शानदार कोच मिला है। उन्होंने पोंटिंग की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक विजेता टीम के साथ रहे हैं, तीन बार वर्ल्ड कप जीता है। एक खिलाड़ी के तौर पर उन्हें क्रिकेट की हर बारिकी के बारे में पता है। वह जानते हैं एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर क्या उतार-चढ़ाव रहते हैं।