हालांकि मैच में उनकी यादगार पारी से ज्यादा चर्चाएं इस वक्त रहीम के ''कोबरा डांस'' की हो रही है। रहीम ने विजयी रन बनाते ही मैदान पर कोबरा डांस करके बांग्लादेश की जीत को सेलिब्रेट किया। मैच खत्म होते ही ट्विटर पर उनका डांस तेजी से वायरल हुआ। ट्विटर पर उनके डांस को लेकर कई तरह की कहानियां बन गईं। एक फैन ने तो इसे रहीम की ओर से दिवंगत भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि बता दिया।
बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी
श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 214 रन की पहाड़ जैसी चुनौती मेहमान टीम के आगे रखी थी। तमीम इकबाल, लिटोन दास और मुश्फिकर रहीम की शानदारा पारी की बौदलत बांग्लादेश ने 19.4 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया।