उन्होंने कहा, 'यह अविश्वसनीय था। यह टीम के जज्बे को दिखाता है। ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। जाहिर है, उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की थी उस समय वैसी ही जरूरत थी। उन्होंने अपने खेलने के तरीके का समर्थन किया।' पंत महज तीन रन से शतक बनाने से चूक गये लेकिन गंभीर ने उनकी दिलेर पारी की तारीफ की।
उन्होंने कहा, 'हां, लोग यह कह सकते है कि उस तरह की शॉट की जरूरत नहीं थी लेकिन उन्होंने खेलना जारी रखा और भारत को मैच में बनाये रखा। अगर वह कुछ और देर खेलते तो भारतीय टीम इस मैच को जीत भी सकती थी, जो उसकी सबसे ऐतिहासिक जीत होती।'
उन्होंने पुजारा की तारीफ करते हुए कहा, 'आप उनकी स्ट्राइक रेट की बात करते है लेकिन क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कम बल्लेबाज है जो समय और सत्र निकाल सके।' गंभीर ने कहा कि ऐसा ड्रॉ मैच 'ऑस्ट्रेलिया में बड़ी जीत की तरह है।'