पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने रायडू के संन्यास लेने के बाद एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयनकर्ता समिति पर निशाना साधा। उन्होंने हुए कहा कि पांच चयनकर्ताओं ने मिलकर इतने रन नहीं बनाए जितने रायडू ने अपने करियर में बनाए।
गंभीर ने कहा, ‘मेरे अनुसार इस विश्व कप में चयनकर्ताओं ने पूरी तरह से निराश किया। रायडू का संन्यास लेने का फैसला उनके कारण है। इसके लिए उनका फैसला करने का कौशल जिम्मेदार है। उनके संन्यास को लेकर मैं बेहद दुखी हूं। पंत और मयंक को विश्व कप में चोटिल खिलाड़ियों की जगह चुना गया और रायुडू की जगह अगर कोई और होता तो उसे भी इतना ही बुरा लगता। उनकी तरह का क्रिकेटर जो आईपीएल और देश के लिए इतना अच्छा खेला हो, तीन शतक और दस अर्द्धशतक जड़े हों और इसके बावजूद अगर खिलाड़ी को संन्यास लेना पड़े तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए लिए दुखद क्षण है।’