फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों के दीवाने हो गए केकेआर के कप्तान गंभीर

Wed, 01 May 2013 12:01 AM IST
रायपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने यहां एक समारोह में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के जवानों की जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन


गंभीर ने कहा, ‘प्लीज आप हमारी तुलना खुद से मत करिए। आप लोग देश की रक्षा करने के लिए कही ज्यादा कठिन काम करते हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं आपके लोगों के लिए कुछ बोल रहा हूं।’
विज्ञापन


इस दौरान नाइटराइडर्स टीम के अन्य खिलाड़ी ब्रेट ली और यूसुफ पठान भी मौजूद थे। ली ने जवानों से हिंदी में बातचीत कर उनकी खूब वाहवाही बटोरी।

ली ने कहा, ‘नमस्कार, आप कैसे हैं?’ इसके बाद ली ने एक गाने की दो पंक्तियां ‘मैं तुम्हारा हूं, तुम्हारा ही रहूंगा।’ भी सुनाई। इस बीच, इस जवान ने यूसुफ से पूछा कि आपको चौके और छक्के लगाए बहुत दिन हो गए हैं, आप फिर से रन कब बनाएंगे। इस सवाल पर पठान झेंप गए और उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ‘बहुत जल्दी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें