फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खिलाड़ियों की चोट के लिए व्यस्त कार्यक्रम जिम्मेदार नहीं'

Thu, 04 Jul 2013 09:07 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया से बाहर चल रहे ओपनर गौतम गंभीर ने बुधवार को कहा कि खिलाड़ियों की चोटों के लिए व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को कतई जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन


उनहोंने कहा कि केवल भारतीय टीम ही अत्यधिक क्रिकेट नहीं खेल रही है बाकी टीमों के साथ भी यही स्थिति है।

उन्होंने कहा कि इस समय वेस्टइंडीज में त्रिकोणीय सीरीज खेल रही भारत, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेली थीं, इसलिए यह कहना गलत होगा कि केवल टीम इंडिया पर ही थकान हावी है।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी चोट लगने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में 161 रनों से हार गई थी। लगातार दो हार से टीम इंडिया पर इस त्रिकोणीय वन डे सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


एक ओर इस बात पर लंबे अर्से से बहस छिड़ी हुई है कि अति व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की वजह से ही खिलाडी़ चोटिल हो रहे हैं और उनका करियर प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें