दरअसल, 1 जून को श्रीनगर के डाउनटाउन के नौहट्टा इलाके में सीआरपीएफ की गाड़ी के नीचे आने से एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। फिर घाटी में माहौल तनावपूर्ण हो गया। गंभीर ने ट्विटर किया कि...उनके पास एक समाधान है, जो भी राजनेता कश्मीर में अपने परिवार के साथ बिना किसी सुरक्षा के दुर्गम इलाके में एक हफ्का बिताएगा, उसे ही 2019 में चुनाव लड़ने की इजाजत दी जाए।