फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोस बटलर ने किया खुलासा, खुद बताया आखिर क्यों बल्ले पर लिखी भद्दी गाली

Wed, 06 Jun 2018 08:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और रन से मात देते हुए मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर की। मैच में जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन अपने बल्ले में लिखी गाली के चलते उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करन पड़ रहा था। अब बटलर खुद सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अपनी सफाई में 27 वर्षीय इस बल्लेबाज ने कहा कि खुद को दबाव के दौरान प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्होंने वह संदेश लिखा था। यह एक तरह का रिमांइडर था, जो बार-बार उन्हें याद दिलाता कि चढ़कर खेलना है ताकि दबाव उनपर हावी न हो सके।
विज्ञापन

3 of 7
फॉक्स स्पोर्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक वह भद्दा संदेश बटलर को याद दिलाता था कि खेल के दौरान उनकी मानसिकता क्या और कैसी होगी। आईपीएल के सुपरस्टार रहे बटलर ने कहा कि वह संदेश मुझे अच्छी स्थिति में आने के लिए मदद करता है।

4 of 7
बता दें कि बल्ले पर लिखी जिस भद्दी गाली को बटलर अपने लिए सकारात्मक बता रहें हैं वह पूरी तरह नियमों के खिलाफ है। आईसीसी के नियम के अनुसार, खिलाड़ी के बल्ले और शरीर पर कोई भी निजी संदेश आईसीसी की अनुमति के बिना मैच के दौरान प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
अब अगर पूरे मामले में आईसीसी ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया तो बटलर के लिए मुसीबत में फंस सकते हैं। बता दें कि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए लगातार 5 अर्धशतक जमाने वाले बटलर का शानदार फॉर्म मौजूदा सीरीज में भी जारी है। 
विज्ञापन

6 of 7
याद हो कि घातक गेंदबाजी के दम पर मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन पाकिस्तान को पारी और 55 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। 
पिछले लगभग 9 महीनों में इंग्लैंड की यह पहली टेस्ट जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पाकिस्तान को उसकी पहली पारी में 174 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने अपने शनिवार के स्कोर 7 विकेट पर 302 रन से आगे खेलते हुए अपनी पहली पारी में 363 रन का स्कोर बनाया और 189 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में पूरी पाक टीम दूसरी पारी में 134 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें