टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली हार की असली वजह सामने रखी है। टीम इंडिया की चयन प्रणाली पर सवाल दागते हुए कर्स्टन ने कहा कि केप टाउन और सेंचुरियन में टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरना चाहिए था। टीम इंडिया की मजबूती उसकी बल्लेबाजी है, जिसके दम पर वो विपक्षी टीम के फर्राटा गेंदबाजों पर दबाव बना सकते थे।
पत्रकारों से बातचीत में कर्स्टन ने कहा, 'टीम के गेंदबाज 20 विकेट लेकर हमें मैच जीतने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन बल्लेबाजों द्वारा स्कोरबोर्ड पर लगाए रन हमेशा विपक्षी टीम पर दबाव को बरकरार रखते हैं। द. अफ्रीका की कंडीशन में खेलना हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती रहती है। इसके लिए टीम को अपनी मजबूत बल्लेबाजी पर ज्यादा विश्वास दिखाना होगा।'
कर्स्टन ने कहा कि टेस्ट फॉर्मेट में स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को टीम में जगह देना बहुत जरूरी होता है। इसलिए कोशिश करें कि इस फॉर्मेट का कोई भी इनफॉर्म खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर न हो। गौरतलब है कि टीम मैनेजमेंट ने टेस्ट के माहिर खिलाड़ी
अजिंक्य रहाणे को बाहर बिठाकर केएल राहुल पर ज्यादा विश्वास दिखाया था।