इससे पहले रमेश पोवार महिला टीम के कोच थे, लेकिन मिताली राज के साथ हुए विवाद के बाद उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया। पोवार का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो गया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनके करार को बढ़ाने में रुचि न दिखाते हुए नए कोच के लिए विज्ञापन जारी कर दिए। इसी के तहत अन्य उम्मीदवारों के साथ पोवार ने भी आवेदन दिया है।
बता दें कि आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिताली राज को प्लेइंग इलेवन में शामिल ना करने पर काफी बवाल मच गया था। भारतीय टीम को उस मैच में इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय कोच रमेश पोवार को उनके कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें दोबारा बनाए रखने की स्वीकृति नहीं दी गई।
हालांकि, इसके बाबत टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने पोवार को वापस टीम का कोच बनाए रखने के लिए बीसीसीआई को पत्र भी लिखा था।