फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक सिर्फ 6 देश ही जीत पाए हैं वर्ल्ड कप, 44 साल पहले वेस्टइंडीज बना था पहला विजेता

Mon, 15 Jul 2019 06:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विश्व कप विजेता टीम (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाल
वर्ल्ड कप के इतिहास में 23 साल बाद नया वर्ल्ड चैम्पियन देखने को मिला है। आखिरी बार श्रीलंका ने 1996 के वर्ल्ड कप में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद अब रविवार रात इंग्लैंड ने क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में करिश्मा करते हुए पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। क्रिकेट की दुनिया में इंग्लैंड छठा नया वर्ल्ड चैम्पियन है।
विज्ञापन

2 of 4
विश्व कप 1975
इससे पहले सिर्फ पांच ही टीमों ने वर्ल्ड कप जीता था। क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 1975 में हुई। इससे पहले सिर्फ वेस्टइंडीज, भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम ही वर्ल्ड चैम्पियन बनने का गौरव हासिल कर पाई थी।
विज्ञापन

3 of 4
1983 विश्व कप
1996 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार और वर्ल्ड कप जीता, जो 1987 में भी एक बार वर्ल्ड चैम्पियन बन चुकी थी। 2011 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने दूसरे खिताब पर कब्जा किया था। इससे पहले वह 1983 में वर्ल्ड चैम्पियन बना था। इससे पहले 11 संस्करणों में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सर्वाधिक 5 बार विश्व कप जीता था। वेस्टइंडीज भी 2 बार चैंपियन बन चुकी है जबकि श्रीलंका और पाकिस्तान ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन

4 of 4
क्रिकेट विश्व कप 2019 (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला
आइए एक नजर डालते हैं 1975 से लेकर अब तक क्रिकेट वर्ल्ड कप के नतीजों पर:

1975 वेस्टइंडीज (चैम्पियन), ऑस्ट्रेलिया (रनर्स-अप)
1979 वेस्टइंडीज (चैम्पियन), इंग्लैंड (रनर्स-अप)
1983 भारत (चैम्पियन), वेस्टइंडीज (रनर्स-अप)
1987 ऑस्ट्रेलिया (चैम्पियन), इंग्लैंड (रनर्स-अप)
1992 पाकिस्तान (चैम्पियन), इंग्लैंड (रनर्स-अप)
1996 श्रीलंका (चैम्पियन), ऑस्ट्रेेलिया (रनर्स-अप)
1999 ऑस्ट्रेेलिया (चैम्पियन), पाकिस्तान (रनर्स-अप)
2003 ऑस्ट्रेेलिया (चैम्पियन), भारत (रनर्स-अप)
2007 ऑस्ट्रेेलिया (चैम्पियन), श्रीलंका (रनर्स-अप)
2011  भारत (चैम्पियन), श्रीलंका (रनर्स-अप)
2015 ऑस्ट्रेेलिया (चैम्पियन), न्यूजीलैंड (रनर्स-अप)
2019 इंग्लैंड (चैम्पियन), न्यूजीलैंड (रनर्स-अप)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें