फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर ओवर में इंग्लैंड ने रचा इतिहास तो न्यूजीलैंड का टूटा सपना, ऐसा रहा दोनों टीमों का रोमांच

Mon, 15 Jul 2019 06:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media
लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर रविवार को खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मुकाबले में जो हुआ वो क्रिकेट के इतिहास में आज तक कभी नहीं हुआ था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 241 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने भी निर्धारित 50 ओवर में इतने ही रन बनाए। इसके बाद मैच सुवर ओवर में गया।
विज्ञापन

2 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर ओवर के रोमांच के बाद मैच एक बार फिर टाई हो गया। जिसके बाद इंग्लैंड को मैच में ज्यादा बाउंड्री (24) लगाने के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। आइए जानते हैं सुपर ओवर का रोमांचः
विज्ञापन

3 of 5
इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने 16 रन का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने आठ और जोस बटलर ने सात रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गप्टिल और जेम्स नीशम ने पांच गेंदों में 14 रन बनाए। जिसमें से निशम के बल्ले से 13 और गप्टिल के बल्ले से सिर्फ एक रन निकले। अंतिम गेंद पर दूसरा रन लेने के दौरान गप्टिल रन आउट हो गए।  

4 of 5
बेन स्टोक - फोटो : social Media
सुपर ओवर में इंग्लैंडः

पहली गेंदः स्टोक्स ने तीन रन लिए
दूसरी गेंदः बटलर ने एक रन लिया
तीसरी गेंदः स्टोक्स ने चौका जड़ा
चौथी गेंदः स्टोक्स ने एक रन लिया
पांचवीं गेंदः बटलर ने दो रन लिए
छठी गेंदः बटलर ने चौका लगाया

कुल रन 15
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेम्स नीशाम
सुपर ओवर में न्यूजीलैंडः

पहली गेंदः वाइड
पहली गेंदः नीशम ने दो रन लिए
दूसरी गेंदः नीशम ने छक्का जड़ा
तीसरी गेंदः नीशम ने दो रन लिए
चौथी गेंदः नीशम ने दो रन लिए
पांचवीं गेंदः नीशम ने एक रन लिया
छठी गेंदः गप्टिल ने एक रन लिया और रनआउट

कुल रन: 15
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें