फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट निदेशक पर लगा दस साल का प्रतिबंध

Wed, 06 Mar 2019 08:53 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इनोक इकोप
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट निदेशक इनोक इकोप को क्रिकेट से जुड़ी सभी तरह की गतिविधियों में भाग लेने से दस साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भ्रष्टाचार निरोधक पंचाट ने उन्हें जांच में असहयोग करने और बाधा पहुंचने का दोषी पाया था जिसके बाद यह फैसला किया गया। 
विज्ञापन


पंचाट ने उन सबूतों पर गौर किया जो आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) ने राजन नैयर द्वारा जिम्बाब्वे के कप्तान ग्रीम क्रेमर को की गयी भ्रष्ट पेशकश की जांच के दौरान जुटाये थे। इन सबूतों के आधार पर एसीयू ने इकोप पर संदेह व्यक्त किया था कि वह भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं। 
विज्ञापन


नैयर तब हरारे मेट्रोपोलिटन क्रिकेट एसोसिएशन (एचएमसीए) के कोषाध्यक्ष और विपणन निदेशक थे। उन पर 20 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इनपुट-भाषा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें