फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : मुख्यमंत्री विजयन ने बैंकों से कहा, किसानों से कर्ज वसूलना रोकें

Wed, 06 Mar 2019 08:34 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
पी. विजयन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केरल में कर्ज से दबे किसानों की खुदकुशी के कई मामले सामने आने के बीच मुख्यमंत्री पी विजयन ने बुधवार को बैंकों से कहा कि वे सरकार द्वारा घोषित रोक पर अमल करते हुए किसानों द्वारा लिए गए कर्ज को वसूलने की प्रक्रिया रोक दें।

विज्ञापन


राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा कि राज्य सरकार ने राहत देने वाले कई उपायों की घोषणा की थी, जिसमें किसानों द्वारा लिए गए सभी कर्ज की अदायगी पर रोक की मियाद 31 दिसंबर तक बढ़ाना भी शामिल है।

विजयन ने बैंकों से अनुरोध किया कि वे किसानों के प्रति हमदर्दी दिखाएं और हाल में आई बाढ़ एवं फसलों को हुए नुकसान के कारण उनके सामने आ रही मुश्किलों को समझें। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात पर विचार करते हुए बैंकों को राज्य सरकार के साथ पूरा सहयोग करना चाहिए। रोक के मद्देनजर वसूली की कोई प्रक्रिया या अन्य कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। किसी बैंक को आदेश का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

उन्होंने बैंकों से यह भी कहा कि वे किसानों को नए कर्ज देने से इंकार नहीं करें। राज्य सरकार उनकी ओर से लिए जाने वाले कर्ज पर एक साल तक ब्याज का भुगतान करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें