फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी की हुई बाइपास सर्जरी, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Tue, 23 Feb 2021 04:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिशन सिंह बेदी
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी की बाइपास सर्जरी की गई। इस वक्त वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। मंगलवार को इस बात की जानकारी उनके करीबी व्यक्ति ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। पूर्व भारतीय कप्तान के करीबी व्यक्ति के मुताबिक, 74 वर्षीय बेदी का दो-तीन दिन पहले शहर के एक अस्पताल में ऑपरेशन किया गया और उन्हें अस्पताल से जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जहां तक मुझे पता है कि उन्हें हृदय संबंधी कुछ परेशानियां थी और डॉकटर्स की सलाह पर दो-तीन दिन पहले उनकी बाइपास सर्जरी की गई। वह अभी ठीक है और सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उम्मीद है कि उन्हें अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल जाएगी।' बता दें कि बेदी ने भारत की तरफ से 67 टेस्ट और 10 वन-डे मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 266 और वन-डे में सात विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें