अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 13 जून (रविवार) को हॉल ऑफ फेम में 10 क्रिकेटरों के शामिल करने की सूची जारी की। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान ऑलराउंडर वीनू मांकड़ को जगह मिली है। क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए आईसीसी ऩे उन्हें सम्मान दिया। वह दूसरे विश्व युद्ध के बाद से क्रिकेट में सक्रिय रहे। हालांकि वीनू मांकड़ को इस फानी दुनिया को अलविदा कहे करीब 43 साल बीत चुके हैं।
आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में जगह पाने वाले वीनू भारत के कुल मिलाकर सातवें क्रिकेटर हैं। उनसे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के इस खास क्लब में बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को ये सम्मान मिल चुका है।