फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशंसा: सचिन तेंदुलकर ने मोहम्मद सिराज की तारीफ में पढ़े कसीदे, जानें क्या कहा

Thu, 23 Dec 2021 08:40 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की है। सिराज ने बीते साल टेस्ट डेब्यू करने के बाद अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। 
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बीते एक साल से अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। सिराज ने साल 2021 में अपने टेस्ट करियर का डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कंगारू की सरजमीं पर किया। इस टेस्ट सीरीज में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में रहे। उसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी वह शानदार ब़ॉलिंग करने में सफल रहे। बीते एक वर्ष में उन्होंने टेस्ट क्रिेकेट में जिस तरह की गेदाबाजी की है उसे देख क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर काफी प्रभावित हैं। उन्होंने दमदार गेंदबाजी करने के लिए मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की है। 

विज्ञापन


सचिन ने की सिराज की तारीफ

एक कार्यक्रम के दौरान जब सचिन तेंदुलकर से यह पूछा गया कि सिराज के अंदर ऐसी कौन सी चीज है जिसने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया। इस सवाल के जवाब में मास्टर ब्लास्टर ने सिराज की प्रशंसा करते हुए कहा, मानों उनकी टांगों में स्प्रिंग हो, यह देखकर मुझे काफी अच्छा लगता है। सचिन के मुताबिक आप उनका रन अप देखें, वह दौड़ते वक्त काफी ऊर्जावान नजर आते हैं, उनकी अंदर इतनी ऊर्जा आप यह देखकर अनुमान नहीं लगा सकते हैं कि वह दिन का पहला ओवर डाल रहे हैं या आखिरी, एक तेज गेंदबाजी की यह खासियत होनी चाहिए। 

ऐसा रहा है सिराज का क्रिकेट करियर

मोहम्मद सिराज ने बहुत कम समय में एक सफल गेदबाज का तमगा हासिल किया है। बीते साल टेस्ट करियर का आगाज करने वाले सिराज ने अब तक भारत के लिए 10 मैच खेले हैं जिनमें वह 33 विकेट लेने में सफल रहे। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 73 रन देकर पांच विकेट रहा है। इसका अलावा सिराज एक वनडे समेत चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। फिलहाल सिराज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं।  दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें