उन्होंने आगे कहा, भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड को फाइनल में ज्यादा फायदा मिलेगा क्योंकि वह इंग्लैंड में पहले ही दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वहीं भारतीय टीम को सिर्फ इंट्रा स्क्वायड अभ्यास मैच खेलने को मिला है। सचिन का कहना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में उतना उत्साह देखने को नहीं मिलेगा। जब कोई टूर्नामेंट 50 या 20 ओवर वाले विश्व कप की तरह बिना रुके चलता है तो लोगों की दिलचस्पी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते विश्व टेस्ट चैंपियनशिप लगातार नहीं खेली जा सकी।