फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी आचार संहिता: स्वतंत्र पंचाट ने पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी लोकुहेटिगे को दोषी पाया

Thu, 28 Jan 2021 06:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
- - फोटो : social media
विज्ञापन

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज दिलहारा लोकुहेटिगे को गुरुवार को स्वतंत्र पंचाट की सुनवाई के बाद आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अंतर्गत तीन नियमों के उल्लघंन का दोषी पाया गया। आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार, 'तीन सदस्यीय पंचाट ने पाया कि आईसीसी के पास लोकुहेटिगे के खिलाफ आरोप लाने का अधिकार है और वे मामले पर फैसला करने के लिए एकमत थे।' लोकुहेटिगे को आईसीसी के अनुच्छेद 2.1.1, 2.1.4 और 2.4.4 के अंतर्गत दोषी पाया गया। श्रीलंका के लिए नौ वनडे और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके लोकुहेटिगे निलंबित रहेंगे और आगे उनके प्रतिबंध तय होंगे।

विज्ञापन


दरअसल, लोकुहेटिगे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी संस्था के अंतर्गत नवंबर 2019 में संयुक्त अरब अमीरात में 2017 में हुए टी-20 टूर्नामेंट के दौरान मैच फिक्सिंग में लिप्तता के आरोप लगाये गए थे। श्रीलंकाई टीम ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। लोकुहेटिगे को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (इसीबी) की तरफ से आईसीसी द्वारा इसीबी के टी-10 लीग में भागीदारी के लिए भ्रष्टाचार रोधी संस्था के तीन नियमों के उल्लघंन के लिए भी आरोपित किया गया था और इसकी कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें