फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Cricket: स्पिनरों पर भरोसा नहीं जताने को लेकर टीम प्रबंधन पर भड़के कामरान, बोले- नहीं मिल रहा मौका

Thu, 05 Sep 2024 08:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

अकमल का कहना है कि कप्तान सहित समूचे टीम प्रबंधन ने घर में टेस्ट सीरीज खेलने के बावजूद स्पिनरों पर ज्यादा भरोसा नहीं जताया। अकमल ने कहा कि देश के स्पिनर साइडलाइन हो गए हैं और पिछले तीन साल से उन्हें सही मौके नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कामरान अकमल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और राष्ट्रीय चयनकर्ता ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद मौजूदा और अतीत के टीम प्रबंधन पर निशाना साधा है। अकमल का कहना है कि कप्तान सहित समूचे टीम प्रबंधन ने घर में टेस्ट सीरीज खेलने के बावजूद स्पिनरों पर ज्यादा भरोसा नहीं जताया। अकमल ने कहा कि देश के स्पिनर साइडलाइन हो गए हैं और पिछले तीन साल से उन्हें सही मौके नहीं दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

अकमल ने कहा कि यासिर शाह, नोमान अली, साजिद खान, बिलाल आसिफ, जाहिद महमूद और उस्मान कादिर जैसे अनुभवी स्पिनरों को साइडलाइन करने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा, स्पिनरों के विकेट नहीं लेने पर हम किसी भी तरह घरेलू सीरीज नहीं जीत सकते। मेरा मानना है कि पिछले तीन-चार साल में प्रबंधन और कप्तान ने स्पिनर विकसित करने के लिए धैर्य नहीं दिखाया है। जब बाबर आजम कप्तान थे, तो उन्होंने कुछ स्पिनरों को टीम में रखा, लेकिन उन्हें नियमित रूप से खेलने की जहमत नहीं उठाई। जब स्पिनरों को लगातार मौका नहीं मिलेगा वो किस तरह नतीजे देंगे। 

'तेज और स्पिन गेंदबाजों का संयोजन ही सफलता दिलाता है'
अकमल ने कहा कि पाकिस्तान अतीत में घरेलू जमीन पर तेज और स्पिन गेंदबाजों के संयोजन से ही मैच जीतता था। उन्होंने कहा, जब हमें यूएई में खेलना पड़ता था, तब भी हम टेस्ट मैच हमारे स्पिनरों के दम पर ही जीतते थे। हमारे पास इतने मजबूत तेज गेंदबाज नहीं हैं जैसे पहले होते थे, इसके बावजूद हम उनसे सीरीज जीतने की उम्मीद रखते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हाल में संपन्न हुई सीरीज इसका उदाहरण है। यासिर शाह कहा हैं? क्या वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सक्रिय नहीं हैं? नोमान अली कहां गायब हो गए, क्या वह विकेट नहीं ले रहे? क्या उन्हें सजा मिली है? उन्हें ऑस्ट्रेलिया में दिक्कत हुई जिसका उन्होंने ऑपरेशन कराया और तब से वह साइडलाइन हो गए। 
विज्ञापन

अकमल ने कहा, उस्मान कादिर, साजिद खान और बिलाल आसिफ की क्या गलती है? इन सभी के नाम पांच विकेट लेने का कारनामा दर्ज है और इसके बाद भी वह टीम से बाहर हैं। हमारे बल्लेबाज 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाजों के खिलाफ आराम से खेलते हैं, लेकिन जब इससे अधिक स्पीड के गेंदबाजों का सामना करते हैं तो उनके पैर लड़खड़ाने लगते हैं। आप देखिए हमारे मुख्य बल्लेबाज किस तरह आउट हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें