स्पॉर्ट फिक्सिंग में दोषी पाए जाने के बाद प्रतिबंधित पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को दुबई एयरपोर्ट से वापस पाकिस्तान लौटना पड़ा। दरअसल आसिफ को शारजाह में एक प्रदर्शनी टी20 टूर्नामेंट में शामिल होना था लेकिन उनके पास जरूरी दस्तावेज न होने के कारण एयरपोर्ट अधिकारियों ने उन्हें वापस भेज दिया।
इस पर देश लौटने के बाद आसिफ ने बताया कि मेरे पास उनके विदेश मामलों के मंत्रालय का स्पेशल लेटर नहीं था, इसलिए मुझे एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि मुझे सऊदी अरब अमीरात के लिए वीजा दिया गया। अब मुझसे कहा जा रहा है कि इस टूर्नामेंट को आयोजित करने वाले मेरे लिए उस स्पेशल लेटर का इंतजाम करवा देंगे।
यह था पूरा फिक्सिंग विवाद- 2010 में पाकिस्तान की टीम
इंग्लैंड दौरे पर थी जहां पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी सलमान बट्ट,
मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ स्पोर्ट फिक्सिंग में रंगे हाथों पकड़े गए थे। इसके बाद आईसीसी ने इन पर 5 साल का बैन लगा दिया था। इसके बाद मोहम्मद आमिर को पाक टीम में वापसी करने में कामयाब रहे लेकिन बट्ट और आसिफ की वापसी नहीं हो पाई।