फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पासपोर्ट भारत में रह रहे बांग्लादेशी को कोर्ट ने सुनाई सजा, लगाया 20 हजार का जुर्माना

Thu, 29 Mar 2018 05:50 PM IST
एजेंसी, पालघर (महाराष्ट्र)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर की स्थानीय अदालत ने वैध पासपोर्ट के बिना भारत में निवास कर रहे 54 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक बाबु रज्जाक मंडल को दो वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जे आर मुलानी ने उसे सजा सुनाते हुए 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


मंडल जिले में एक पुजारी का काम कर रहा था। सरकारी वकील मनीषा परमार ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने शिकायत की थी कि मंडल बगैर वैध पासपोर्ट के यहा रह रहा था। उसे पुलिस ने सितंबर 2013 में गिरफ्तार किया था। न्यायाधीश ने इस मामले में बुधवार को उसे सजा सुनाई है।
विज्ञापन


आरोपी पर भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी, पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियमों, विदेशी अधिनियम के मामले दर्ज हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें