फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: श्रीकांत को सरफराज खान के लिए इस कारण लग रहा बुरा, केएल राहुल की वापसी को लेकर भी रखी राय

Tue, 10 Sep 2024 09:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जाएगा। भारतीय टीम में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ध्रव जुरेल भी शामिल हैं। राहुल की वापसी के बावजूद जुरेल विकेटकीपर के तौर पर अपना स्थान बरकरार रखने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को अगले कुछ दिनों में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में 16 सदस्यीय टीम घोषित की थी जिसमें अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल और सरफराज खान को भी पहले टेस्ट के लिए मौका दिया गया। हालांकि, विश्व कप विजेता और पूर्व बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत के अनुसार, सरफराज ने भले ही टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रभाव छोड़ा है, लेकिन चयनकर्ता बांग्लादेश के खिलाफ राहुल को अंतिम एकादश में शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जाएगा। भारतीय टीम में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ध्रव जुरेल भी शामिल हैं। राहुल की वापसी के बावजूद जुरेल विकेटकीपर के तौर पर अपना स्थान बरकरार रखने में सफल रहे हैं। वहीं, इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले सरफराज भी टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सरफराज की जगह पहले टेस्ट मैच में पांचवें स्थान पर राहुल को मौका दिया जाएगा। 

यू-ट्यूब के एक कार्यक्रम में श्रीकांत ने सरफराज की जगह राहुल को मौका देने का समर्थन किया है। उनका कहना है कि राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल के अंत में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। सरफराज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट में 200 रन बनाए थे। श्रीकांत ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे सरफराज खान के लिए बुरा लग रहा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कई बार ऐसा होता है। आप अच्छा खेल रहे होते हैं, लेकिन जब कोई बड़ा खिलाड़ी वापसी करता है तो आपको अपना स्थान गंवाना पड़ता है। इसे ऐसे देखिए कि पंत के वापसी करने से जुरेल को अपना स्थान गंवाना पड़ेगा। उनके दिमाग में ऑस्ट्रेलिया सीरीज भी चल रही है। न्यूजीलैंड को भी भारत का सामना करना है। राहुल विदेश में अच्छा करते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा किया है। 
विज्ञापन

विदेशों में जमकर बोलता है राहुल का बल्ला 
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में राहुल अच्छी लय में दिख रहे थे। उन्होंने 86 और 22 रन की पारी खेली थी। हालांकि इसके बाद वह चोटिल होने के कारण शेष सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे। राहुल विदेश में टेस्ट मैचों में भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के दो दोरों में शतक जड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें