तीन महीने पहले उनके दिल की सर्जरी की गई जिसके बाद उन्हें कई और सर्जरी से गुजरना पड़ा। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया और इसी दौरान ‘स्पाइनल स्ट्रोक’ के कारण शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया।
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केयर्न्स को नहीं पता कि वह फिर कभी चल पाएंगे या नहीं, लेकिन वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि मुश्किल सर्जरी के बाद भी जिंदा है। उनके कमर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
तीन महीने पहले उनके दिल की सर्जरी की गई जिसके बाद उन्हें कई और सर्जरी से गुजरना पड़ा। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया और इसी दौरान ‘स्पाइनल स्ट्रोक’ के कारण शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया।
अपने समय में क्रिस क्रेन्स न्यूजीलैंड के बेहतरीन ऑलराउंर थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 62 टेस्ट मैच खेले जिनमें 3320 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 5 शतक और 22 अर्धशतक दर्ज हैं। क्रेन्स ने 215 वनडे मैचों में भी न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया जिनमें 4950 रन बनाए। एकदिवसीय क्रिकेट में उनके नाम 4 शतक और 26 अर्धशतक हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने देश के लिए 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले।