दो सीजन बाउचर रहे कोच
बाउचर 2023 और 2024 में मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच रहे थे, लेकिन इस बार उनकी जगह माहेला जयवर्धने ने ली है। फ्रेंचाइजी इस सीजन अपने कोर ग्रुप को बरकरार रखने में सफल रही है जिसमें हार्दिक, रोहित, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा शामिल हैं। हार्दिक के नेतृत्व में मुंबई की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: क्रिस गेल का सर्वोच्च रन बनाने का रिकॉर्ड टूटेगा? रोहित के पास भी उपलब्धियां हासिल करने का होगा मौका
बाउचर ने हार्दिक को सराहा
आईपीएल सत्र से पहले मीडिया से बातचीत में बाउचर ने कठिन समय के दौरान खुद को नियंत्रित रखने के लिए हार्दिक की सराहना की। बाउचर ने भरोसा जताया कि मुंबई का ड्रेसिंग रूम इस बार काफी संतुलित नजर आ रहा है। बाउचर ने कहा, मुझे हार्दिक के लिए बोलने की जरूरत नहीं है, वह खुद अपने लिए बोल सकते हैं। कोच के तौर पर मैं बस यही कह सकता हूं कि उनके लिए यह काफी कठिन रहा था। होम ग्राउंड पर जब दर्शक बू करते हैं तो यह आसान नहीं होता है, सिर्फ घर में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में। हार्दिक बेहतर के हकदार थे। फैंस की अपनी राय हो सकती है जिसका 100 प्रतिशत सम्मान करना होता है।
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB Playing 11: जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी आरसीबी और केकेआर, टीम संयोजन में देखने मिलेंगे बदलाव
बाउचर ने कहा, आईपीएल की समाप्ति के बाद भारत को चीजें सही करनी पड़ी। हार्दिक ने रोहित से बात की होगी और मुझे भरोसा है कि उन्होंने चीजों को संभाला होगा। यह होना जरूरी था। एक क्रिकेटर को इस तरह देखना सुखद नहीं होता है।
आईपीएल 2024 के बाद हार्दिक के लिए चीजें तेजी से बदली। हार्दिक ने भारत की टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अब वह क्रिकेट प्रेमियों के चहेते बन गए हैं। हार्दिक को जब पिछले सत्र में मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया तब बाउचर उसके मुख्य कोच थे। बाउचर को लगता है कि भारत की हालिया सफलता मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के बीच रिश्ते सही हुए होंगे।