फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड पर पाकिस्तान की रिकॉर्ड जीत में चमके 22 साल के हसन, उठी बाबर-रिजवान के संन्यास की मांग

Fri, 21 Mar 2025 05:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

सार

Hassan Nawaz Record: हसन ने सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और पाकिस्तान के लिए टी20 क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
हसन नवाज, बाबर और रिजवान - फोटो : PCB/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने शुक्रवार को ऑकलैंड में करिश्माई प्रदर्शन करते हुए टी20 में रिकॉर्ड स्कोर चेज किया और न्यूजीलैंड को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान की वापसी हुई है। हालांकि, तीन मैचों के बाद भी पाकिस्तान 1-2 से पीछे है। सीरीज का अगला मैच 23 मार्च को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 204 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने 16 ओवर में एक विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए केवल तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे 22 वर्षीय हसन नवाज ने 21 मार्च को बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने देश के लिए सबसे तेज टी20 शतक जड़ा।
विज्ञापन


IPL 2025: आशुतोष से लेकर शशांक और विल जैक्स तक, पिछले साल कमाल दिखाने वाले ये सात खिलाड़ी अब किस टीम में, जानें

शुरुआती दो पारियों में खाता नहीं खोल सके थे हसन
हसन के अलावा कप्तान सलमान अली आगा 31 गेंदों पर 51 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मोहम्मद हारिस ने 20 गेंद में 41 रन की पारी खेली। आश्चर्य की बात तो यह है कि हसन अपने शुरुआती दो मैचों में शून्य पर आउट हुए थे। हालांकि, तीसरी पारी में उन्होंने कहर बरपाया और सिर्फ 45 गेंदों पर 105 रन बनाए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में सात छक्के और दस चौके लगाए। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने के बाद कहा, 'पहले दो मैचों में जिस तरह से मैं आउट हुआ उससे मैं निराश था, लेकिन कप्तान सलमान और उपकप्तान शादाब खान ने मुझे मेरा स्वाभाविक खेल खेलने का समर्थन किया। मेरे दिमाग में केवल एक चीज थी कि सिंगल लेकर पहले खाता खोलना है और मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला रन बनाने के बाद सुकून महसूस किया।'

IPL 2025: मिंज से लेकर 13 साल के वैभव तक, पहली बार लीग खेल रहे इन आठ युवा क्रिकेटर्स में है स्टार बनने का दम

बाबर और रिजवान को फैंस ने संन्यास लेने को कहा
हसन ने सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और पाकिस्तान के लिए टी20 क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड बनाया था। बाबर ने 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 49 गेंद में शतक जड़ा था।205 रन टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान का दूसरा सफल रन चेज भी है और विदेशी जमीन पर संयुक्त रूप से सबसे बड़ा रन चेज है। हसन ने मोहम्मद हारिस के साथ 74 रन की ओपनिंग साझेदारी करके पाकिस्तान को पावरप्ले में तूफानी शुरुआत दिलाई थी। हारिस ने 20 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे। हालांकि, वह पावरप्ले के दौरान जैकब डफी के बाउंसर पर आउट हो गए। हसन की कामयाबी के बाद पाकिस्तान समेत दुनियाभर के फैंस बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को ट्रोल कर रहे हैं और उनसे टी20 से संन्यास लेने की मांग कर रहे हैं। 









IPL 2025: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किस टीम की दावेदारी मजबूत? सहवाग-गिलक्रिस्ट समेत नौ क्रिकेटर्स ने रखी राय

पाकिस्तान के लिए टी20 में सबसे तेज शतक
खिलाड़ी खिलाफ साल कितनी गेंद
में शतक
हसन नवाज न्यूजीलैंड 2025 44
बाबर आजम दक्षिण अफ्रीका 2021 49
अहमद शहजाद बांग्लादेश 2014 58

टी20 में पाकिस्तान के लिए सबसे सफल रन चेज
  • पाकिस्तान ने साल 2021 में कराची में वेस्टइंडीज के खिलाफ 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए थे।
  • पाकिस्तान ने साल 2025 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 ओवर में एक विकेट पर 207 रन बनाए थे।
  • पाकिस्तान ने साल 2021 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 ओवर में एक विकेट पर 205 रन बनाए थे।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के लिए चैपमैन शतक से चूके
इससे पहले न्यूजीलैंड ने मार्क चैपमैन की 44 गेंद में 94 रन की पारी की बदौलत 204 रन बनाए। कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 31 रन की तेज पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाजी लाइन-अप से कोई खास योगदान नहीं मिला। कीवियों की ओर से टिम सीफर्ट ने नौ गेंद में 19 रन, डेरिल मिचेल ने 11 गेंद में 17 रन, नीशम ने सात गेंद में तीन रन, मिचेल हे नौ रन, ईश सोढ़ी 10 रन, जैकब डफी दो रन बनाकर आउट हुए। फिन एलेन और काइल जेमीसन खाता नहीं खोल सके। वहीं, बेन सीयर्स सात रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और अब्बास अफरीदी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, हारिस रऊफ को तीन विकेट मिले। शादाब खान को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें