भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कोच और महिला बल्लेबाज श्रीरूपा बोस (मुखर्जी) का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। 66 वर्षीया श्रीरूपा ने कोलकाता के अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।
श्रीरूपा अपने पति पूर्व बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन (बीओए) अध्यक्ष परेश नाथ मुखर्जी और बेटी टेनिस खिलाड़ी अमृता मुखर्जी के साथ रहती थी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक श्रीरूपा सुबह करीब 10:30 बजे बाथरूम में गिर गईं। इसके बाद उन्हें स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
श्रीरूपा भारतीय महिला क्रिकेट में जाना-माना नाम है। उन्हों कुछ वन-डे मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद 1993, 1997 और 2000 में आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कोच पद की जिम्मेदारी निभाई।