फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Captain: शुभमन गिल को कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं हैं पूर्व चयनकर्ता, बोले- इतनी जल्दीबाजी क्यों?

Tue, 20 Jun 2023 08:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुभमन गिल को भारतीय कप्तान बनाने के सवाल पर पूर्व चयनकर्ता ने कहा कि हमें जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए। फिलहाल उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने का समय देना चाहिए। 
 
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा सवालों के घेरे में हैं। भारतीय टीम एक दशक से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। ऐसे में कप्तान बदलने की मांग हो रही है। कई दिग्गजों का भी मानना है कि एक युवा खिलाड़ी को टीम की कप्तानी दी जानी चाहिए, जो लंबे समय तक यह जिम्मेदारी संभाल सके और टीम को आईसीसी ट्रॉफी दिला सके। 
विज्ञापन


शुभमन गिल ने इस साल शानदार बल्लेबाजी की है। आईपीएल 2023 में तीन शतक के साथ 900 के करीब रन बनाने के अलावा उन्होंने भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। इसी साल उन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाने का कारनामा भी किया है। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि युवा गिल को टीम इंडिया की कप्तानी सौंप दी जानी चाहिए। हालांकि, पूर्व चयनकर्ता भुपिंदर सिंह इससे सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि गिल को नई जिम्मेदारी देने में जल्दीबाजी नहीं की जानी चाहिए। उनका मानना है कि उभरते हु खिलाड़ी को पहले बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने देना चाहिए।

भूपिंदर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा "मैं इस समय जल्दी नहीं करूंगा, क्योंकि हम उन्हें देश के अगले महान बल्लेबाज के रूप में देखना चाहते हैं। उनके पास वह खेल और व्यक्तित्व है। आने वाले समय में, हम उन्हें एक अच्छे कप्तान के रूप में भी विकसित होते हुए देख सकते हैं।"
विज्ञापन


गिल के अलावा, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या भारत के भावी कप्तान बनने के उम्मीदवार हैं। इनमें से केवल पांड्या ही ऐसे हैं, जो पिछले कुछ समय से टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए हार्दिक ने खासा प्रभावित किया है। 2022 टी20 विश्व कप के बाद से वह लगातार भारत की टी20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में 36 साल के रोहित के बाद हार्दिक का टी20 कप्तान बनना लगभग तय है।

वनडे में भी हार्दिक का प्रदर्शन शानदार रहा है और इस फॉर्मेट में भी उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में सवाल भारत के अगले टेस्ट कप्तान का है। मौजूदा विकल्पों में लोकेश राहुल की उम्र 30 साल से ज्यादा है, जबकि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस बड़ी समस्या है। ऐसे में अगर ऋषभ पंत वापसी करते हैं तो वह भारत के नए टेस्ट कप्तान बन सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें