फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल हुए फर्जी फेसबुक अकाउंट का शिकार, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tue, 27 Aug 2019 01:15 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संदीप पाटिल
विज्ञापन

भारत के पूर्व बल्लेबाज और टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता रहे संदीप पाटिल ने सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपनी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने के मामले में मुंबई पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने कथित रूप से उनके फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से क्रिकेटरों को मैसेज किया और उनसे उनके नंबर मांगे।

विज्ञापन


संदीप पाटिल ने मीडिया से कहा है कि वह सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास फेसबुक, ट्विटर या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट नहीं हैं। मेरे एक मित्र ने हाल ही में मुझे यह पूछने के लिए बुलाया कि मैं सोशल मीडिया पर अपने क्रिकेट सहयोगियों के फोन नंबर क्यों मांग रहा हूं। तभी मुझे एहसास हुआ कि कोई मेरे नाम का दुरुपयोग कर रहा है।

पाटिल ने इस बात का पता लगते ही बीसीसीआई को सूचित किया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का सुझाव दिया। 25 अगस्त को एक अन्य पूर्व क्रिकेटर आनंद यल्विगी ने भी पाटिल को इस नकली फेसबुक प्रोफाइल के बारे में बताया था।
विज्ञापन


आनंद यल्विगी ने बताया कि मुझे इस फेसबुक अकाउंट से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली और 13 लोगों को म्यूचुअल फ्रेंड्स लिस्ट में पाया। जैसे ही मैंने रिक्वेस्ट स्वीकार की, फर्जी अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति ने मुझसे चैट करना शुरू कर दिया और मुझसे बीसीसीआई के एक्टिंग सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी का कॉन्टैक्ट पूछा। मुझे यह संदिग्ध लगा और मैंने तुरंत पाटिल से संपर्क किया जिसने पुष्टि की कि यह वह नहीं हैं, इसलिए मैंने तुरंत अकाउंट ब्लॉक कर दिया।

आरोपी ने क्रिकेट कमेंटेटर गौतम भीमनी से भी संपर्क किया और उनसे पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का संपर्क नंबर देने का अनुरोध किया था। वह नंबर हासिल करने पर जोर दे रहा था जिससे कमेंटेटर भीमनी सतर्क हो गए। शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (C) (धोखाधड़ी से किसी अन्य व्यक्ति की पहचान का उपयोग करने) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें