फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: अमित मिश्रा के आरोपों के बीच विराट कोहली के समर्थन में उतरा यह पूर्व बल्लेबाज, कही ये बात

Thu, 18 Jul 2024 02:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा की थी। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में अर्धशतक पारी खेली थी जिसकी मदद से टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा विराट कोहली के समर्थन में उतरे हैं। हाल ही में अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने कोहली पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह स्टार बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाम कमाने के बाद बदल गया था। अमित ने साथ ही पूर्व कप्तान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कोहली ने कभी उन्हें भविष्य को लेकर स्पष्टता नहीं दी थी। 
विज्ञापन

इन आरोपों के बाद उथप्पा कोहली के समर्थन में उतरे और दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल होने पर कोहली की सराहना की। कोहली ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब उनकी गिनती शीर्ष बल्लेबाजों में होती है। 

उथप्पा ने कहा, मैंने कोहली को दिल्ली का एक लड़का से शीर्ष बल्लेबाज बनते देखा है। ईमानदारी से कहूं तो यह बदलाव काफी शानदार हैं। आज उसे व्यावहारिक रूप से वही फल मिल रहा है जिसके लिए उसने 15 साल पहले शुरुआत की थी। कोहली के प्रति जो एक चीज मेरे सामने हमेशा उभरकर आई है, वह है उसका खुद के प्रति दृण विश्वास। जब मैं 19 साल के युवा विराट कोहली को अपने बारे में या अपने आप में उनके दृढ़ विश्वास के बारे में बात करते हुए सुनता था, तो अजीब लगता था। आपको ऐसा लगता होगा कि ये क्या कह रहा है? लेकिन 10 साल बाद आपको लगा कि हां इस बात में दम है। 

अमित मिश्रा ने क्या कहा था?
अमित मिश्रा ने कहा था कि कोहली समय के साथ थोड़े बदल गए और शायद ऐसा पावर और शोहरत के कारण हुआ। अमित मिश्रा के अनुसार, रोहित स्टार खिलाड़ी बनने के बाद भी नहीं बदले। उन्होंने कहा था, मैं लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहा हूं। इसके बाद भी जब मैं रोहित से आईपीएल या किसी कार्यक्रम में मिलता हूं तो वह मेरे साथ मजाक करते हैं। मुझे यह सोचने की जरूरत नहीं पड़ती कि वह क्या सोचेंगे। मैंने कोहली को काफी बदलते देखा है। हमने यहां तक कि बातचीत भी बंद कर दी थी। जब किसी को पावर और शोहरत मिल जाती है तो उसे लगता है कि अन्य व्यक्ति उसके पास सिर्फ किसी कारण से ही आ रहा है।
विज्ञापन

कोहली ने लिया था टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास
कोहली ने टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा की थी। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में अर्धशतक पारी खेली थी जिसकी मदद से टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही थी। कोहली ने टी20 करियर में 4188 रन बनाए और उन्होंने इस प्रारूप से सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज के रूप में विदाई ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें