फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर विराट कोहली नहीं करेंगे आराम, तो टीम इंडिया को हो सकता है बड़ा नुकसान'

Tue, 24 Oct 2017 01:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के पूर्व कोच अंशुमन गायकवाड़ का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को आराम करने की आवश्यकता है। 65 वर्षीय गायकवाड़ ने कहा कि 2 महीने की लंबे सीरीज से पहले विराट के लिए रेस्ट जरूरी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अंशुमन गायकवाड़ - फोटो : dna
इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स से बातचीत में टीम इंडिया के पूर्व कोच गायकवाड़ कहा, 'दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले कप्तान विराट कोहली को आराम करने की जरूरत है। इस मामले में मेरा ही नहीं कई लोगों का मानना है कि कप्तान विराट को विश्राम करना चाहिए। मानवता के आधार पर भी चयनकर्ता को रेस्ट देने की जरुरत है।'
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : ESPN
उन्होंने आगे कहा, 'खिलाड़ियों को न केवल शारीरिक तौर पर बल्कि मानसिक तौर पर भी आराम करने की जरूरत है, क्योंकि विराट कोहली के पास टीम इंडिया के कैप्टनशिप की जिम्मेदारी है। यदि ऐसा नहीं होगा तो हो सकता है कि टीम इंडिया को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।'

 

4 of 5
अंशुमन गायकवाड़ - फोटो : CricketCountry.com
गौरतलब है कि गायकवाड़ 1997-1999 के बीच टीम इंडिया के कोच रहे हैं। उन्होंने 1975-1985 के बीच 40 टेस्ट मैच और 1975-1987 के बीच 15 वन-डे मैच खले हैं। बता दें कि हाल ही में अपने आक्रामक रुख के लिए जाने जाने वाले विराट ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ करियर के 200वें वन-डे में 31वां शतक जड़ा। हालांकि टीम इंडिया 6 विकेट से यह मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
वहीं, टीम इंडिया को अगले साल दो प्रमुख विदेशी दौरों पर जाना है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया अगले साल जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जाएगी, जहां वो 3 टेस्ट, 6 वन-डे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड जाएगी, जहां उसे 3 टी-20, 3 वन-डे और 5 टेस्ट मैच खेलना है। यह सीरीज जुलाई 2018 में शुरू होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें