गांगुली ने कहा कि श्रेयस ने अपने खेल का स्तर काफी ऊंचा कर लिया है और वह भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलने के लिए सक्षम हैं। पंजाब और गुजरात के बीच मैच के बाद गांगुली ने एक्स पर लिखा, श्रेयस पिछले एक साल में सबसे ज्यादा सुधार लाने वाले बल्लेबाज हैं। वह सभी प्रारूप में खेलने के लिए तैयार हैं। लेंग्थ में कुछ दिक्कतों के बाद उनमें सुधार देखना काफी सुखद है।
ये भी पढ़ें: IPL Points Table 2025: पहले दौर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष पर मौजूद, पंजाब-आरसीबी की भी धमाकेदार शुरुआत