फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 WC: अभियान शुरू करने से पहले हरभजन ने भारतीय महिला टीम को किया आगाह, इस टीम से सावधान रहने कहा

Thu, 03 Oct 2024 06:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला टीम ने कभी भी टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। टीम 2020 में यह टूर्नामेंट जीतने के करीब पहुंच गई थी, लेकिन उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम तीन बार लगातार सेमीफाइनल में पहुंची है और इस बार भी खिताबी जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी।
विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : PTI/BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारतीय महिला टीम को टी20 विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया से सावधान रहने की जरूरत है। भारत को इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी टीमों का सामना करना है। भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मुकाबला शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। 
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम ने कभी भी टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। टीम 2020 में यह टूर्नामेंट जीतने के करीब पहुंच गई थी, लेकिन उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम तीन बार लगातार सेमीफाइनल में पहुंची है और इस बार भी खिताबी जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। 

हरभजन ने भारतीय महिला टीम के टी20 विश्व कप में अभियान शुरू करने से पहले एक स्पोर्ट्स चैनल पर कहा, भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी सतर्क रहने की जरूरत है। भारत के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें है। इस ग्रुप में मुझे लगता है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच थोड़ा मुश्किल होगा। ऑस्ट्रेलिया मजबूत टीम है। ये मैच दुबई में उपमहाद्वीप की पिचों पर खेले जा रहे हैं जो शायद भारतीय टीम के लिए घरेलू परिस्थितियों जितनी अनुकूल नहीं होगी। ऑस्ट्रेलिया कही भी खेले उन्हें हराना मुश्किल है।

भारत के खिलाफ भारी रहा है ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा
हरभजन का यह आकलन गलत भी नहीं है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने 32 टी20 मैचों में भारत को 23 बार हराया है, जबकि भारतीय टीम इस दौरान सात मैच ही जीत सकी है। हरभजन ने कहा कि भारत को श्रीलंका के खिलाफ भी सतर्क रहना होगा। श्रीलंका ने एशिया कप के फाइनल में भारत को हराकर उलटफेर किया था। हरभजन ने कहा, श्रीलंका ने पिछले टूर्नामेंट में भारत को हराया था। भारत के खिलाफ उनका मनोबल बढ़ा हुआ होगा। ऐसे में यह भी एक अच्छा मुकाबला होगा।

हरभजन ने कहा कि भारतीय टीम के पास आईसीसी टूर्नामेंटों में खिताबी सूखा खत्म करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा, भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की मजबूत टीमों में से एक है। उनके पास अनुभव और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना अच्छी लय में हैं और दीप्ति शर्मा कमाल की स्पिनर है। भारत बहुत सक्षम टीम है और यह टीम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही हैं। भारत कुल मिलाकर अच्छा क्रिकेट खेलता है, तो मुझे विश्वास है कि वे यह टूर्नामेंट जीतेंगे। 
विज्ञापन

'एक बार में एक मैच के बारे में सोचें'
हरभजन ने भारतीय टीम को स्वच्छंद होकर खेलने के साथ एक बार में एक मैच पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा, आपको बिना दबाव लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना चाहिए। आप एकजुट होकर खेलें, परिणाम अपने आप आएगा। ज्यादा दूर की सोचे बिना छोटे-छोटे कदम उठाएं और एक बार में एक मैच के बारे में सोचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें