फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

David Johnson Died: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का निधन, अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फिसले

Thu, 20 Jun 2024 02:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

जॉनसन अपने घर के पास एक क्रिकेट अकादमी चला रहे थे। उनकी तबीयत सही नहीं चल रही थी। केएससीए अधिकारी ने बताया, 'हमें सूचित किया गया कि वह अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिर गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'
विज्ञापन
डेविड जॉनसन - फोटो : ICC/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन (52) का बेंगलुरु में निधन हो गया। जॉनसन ने भारत के लिए दो टेस्ट खेले और तीन विकेट लिए थे।कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि जॉनसन की मौत बेंगलुरु में चौथी मंजिल पर मौजूद उनके अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने के बाद हुई है। भारत के लिए 1996 में दो टेस्ट खेलने वाले जॉनसन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और उन्हें तीन दिन पहले ही स्थानीय अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

 

विज्ञापन
Trending Videos

बालकनी से गिरकर हुई मौत

जॉनसन 52 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। जॉनसन अपने घर के पास एक क्रिकेट अकादमी चला रहे थे। उनकी तबीयत सही नहीं चल रही थी। केएससीए अधिकारी ने बताया, 'हमें सूचित किया गया कि वह अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिर गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'

 

डोडा गणेश ने भी संवेदना प्रकट की

जॉनसन ने अपने करियर के दौरान दो टेस्ट और 39 प्रथम श्रेणी मैच खेले। वह कर्नाटक की टीम के अहम सदस्य थे। वह अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, वेंकटेश प्रसाद और डोडा गणेश के साथ कर्नाटक की गेंदबाजी लाइन अप का अहम हिस्सा थे। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और जॉनसन के लंबे समय के दोस्त डोडा गणेश ने बताया, 'यह एक चौंकाने वाली खबर है क्योंकि हम अपने टेनिस क्रिकेट के दिनों से जय कर्नाटक नामक क्लब के लिए एक साथ खेल चुके हैं।' गणेश ने मैदान पर जॉनसन के साथ बिताए समय को भी याद किया।

 

कुंबले और जय शाह ने दुख जताया

गणेश ने कहा, 'बाद में हमने राज्य और देश के लिए एक साथ खेला। कर्नाटक का गेंदबाजी आक्रमण लंबे समय तक भारतीय गेंदबाजी आक्रमण था। सच कहूं तो राहुल द्रविड़ समेत राज्य के छह सदस्य एक ही समय में भारतीय टीम में थे। मुझे संदेह है कि कोई अन्य राज्य यह उपलब्धि हासिल कर सका है।' महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने अपने साथी खिलाड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कुंबले ने एक्स पर लिखा, 'मेरे क्रिकेट साथी डेविड जॉनसन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। बहुत जल्दी चले गए 'बेनी'।'

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। शाह ने एक्स पर लिखा, 'हमारे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना। खेल में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।'

 

विज्ञापन

डेविड जॉनसन का करियर

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जॉनसन गलती से फिसल गए या इसमें अन्य कारक शामिल थे। 1971 में पैदा हुए जॉनसन ने 39 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिसमें 125 विकेट लिए और 33 लिस्ट-ए मैचों में कर्नाटक के लिए 41 विकेट लिए। उन्होंने 1992-93 सीजन में डेब्यू किया और 2001 में अपना अंतिम घरेलू सीजन खेला।

जॉनसन को 1996 में चोटिल जवागल श्रीनाथ की जगह भारत में टीम में जगह मिली थी। तब उन्हें घरेलू सर्किट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर 1996 में फिरोजशाह कोटला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था। इसमें 1995-96 के रणजी ट्रॉफी सत्र में केरल के खिलाफ 152 रन देकर 10 विकेट भी शामिल थे। जॉनसन की दूसरी और अंतिम टेस्ट उपस्थिति उसी वर्ष दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर आई, लेकिन उन्होंने उस सीरीज में वह केवल एक टेस्ट खेल पाए। इस दौरान उन्होंने हर्शल गिब्स और बीरन मैकमिलन के विकेट लिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें