फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या, स्टोक्स या शाकिब, जानिए दिग्गज कप्तान की नजर में कौन है वर्ल्ड का बेस्ट ऑलराउंडर?

Thu, 21 Sep 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
इंग्लैंड खिलाड़ी
विज्ञापन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने हाल ही में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के विषय पर बात की। उन्होंने कहा कि यदि हम विश्व क्रिकेट में ऑलराउंडर्स की बात करते हैं तो हम देखते हैं कि हमारे पास कई युवा खिलाडी हैं, जिसके पास बहुत अधिक क्षमता है। उन्होंने कहा हमारे पास हार्डिक पंड्या, बेन स्टोक्स और कुछ पुराने प्लेयर भी हैं जिसमें शाकिब-अल-हसन का नाम है।
विज्ञापन


नासिर हुसैन स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि वो इस समय इन सारे ऑलराउंडर में से शाकिब को पसंद करेंगे। हालांकि यह एक सरप्राइज था कि क्योंकि सब ने सोचा था कि बेन स्टोक्स का नाम होगा, लेकिन उन्होंने उसका नाम नहीं लिया। उन्होंने तीन ऑलराउंडर्स हार्दिक पंड्या, बेन स्टोक्स और शाकिब-अल-हसन के बारे में बात की। 

पढ़ेंः-पाकिस्तानी पत्रकार को नहीं रास आई पांड्या की स्टोक्स से तुलना, भारतीयों ने किया ट्रोल

आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने तीनों के बारे में क्या कहाः-

शाकिब-अल-हसन- बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब के बारे में पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर ने कहा कि वो इस समय उनसे नाखुश है। वह घर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने कई अवसरों पर अपनी क्षमता दिखायी है। उन्होंने यह भी कहा कि बेन स्टोक्स के पास क्षमता है लेकिन जब व्हाइट बॉल क्रिकेट की बात आती है तो शाकिब बेहतर होता है।
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि बेन स्टोक्स की क्षमता व्हाइट बॉल क्रिकेट में बहुत बड़ी है। मुझे लगता है कि इसमें कोई शक नहीं है कि उनको अगले साल या तो व्हाइट बॉल क्रिकेट में सबसे अच्छा ऑलराउंडर बनना चुनौतीपूर्ण होगा।' 

हार्दिक पंड्या- नासिर ने कहा, 'हार्दिक पंड्या के लिए सभी प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खिलाफ दबाव में उनका प्रदर्शन बहुत बढ़िया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वो अनुभवी धोनी के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया वहा शानदार था। पांड्या ने 66 गेंदों में 83 रन बनाए थे।'

पढ़ेंः- टीम इंडिया के गेंदबाज ने कहा-कभी भी कर सकता हूं वार्नर का शिकार 

बेन स्टोक्स- नासिर ने कहा, 'बेन स्टोक्स अपने हाल के टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने एक दो शतक भी बनाया और इससे उन्हें बहुत प्रशंसा भी मिली। उन्होंने कहा कि स्टोक्स एक स्टेट्समेन आदमी नहीं है। वह आंकड़ों के बारे में परवाह नहीं करेंगे। स्टोक्स उन खिलाड़ियों में से एक है जो अपना हर समय 100 प्रतिशत देंगे।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें